मिशन
कांच, सिरामिकी एवं संबन्धित पदार्थों के क्षेत्र में वैज्ञानिक-औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास करना ताकि देश की जनता को अधिकतम आर्थिक,पर्यावरणीय एवं सामाजिक लाभ मिल सके ।
विज़न
पदार्थविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में टिकाऊ नवाचार से कांच एवं सिरामिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता-केन्द्र के रूप में स्थापित होना ।
उद्देश्य
कांच, सिरामिकी, रिफ्रैक्टरी, विट्रियस इनैमल, कॉम्पोजि़ट आदि के क्षेत्र में मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त अनुसंधान कार्य करना ताकि देश की सुरक्षा, आर्थिक,औद्योगिक एवं सामाजिक-आर्थिक आवश्यकताओं के अनुरूप उचित प्रौद्योगिकियों का विकास किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धायोग्य उन्नत अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं तथा सार्वजनिक/निजी क्षेत्र के उद्यमों द्वारा प्रायोजित सार्वजनिक-निजी सहयोगी परियोजनाओं पर कार्य करना। परियोजना अभियांत्रिकी,परीक्षण एवं मूल्यांकन, प्रशिक्षण एवं शिक्षण तथा जनसाधारण तक वैज्ञानिक सूचना का प्रचार-प्रसार आदि तकनीकी परामर्श एवं ढांचागत सेवाएं प्रदान करना ।