सीएसआईआर-केंद्रीय काँच एवं सिरामिक अनुसंधान संस्थान

CSIR-Central Glass & Ceramic Research Institute

Select Page

সিএসআইআর-কেন্দ্রীয় কাঁচ ও সেরামিক গবেষণা সংস্থা

सीएसआईआर-केंद्रीय काँच एवं सिरामिक अनुसंधान संस्थान

CSIR-Central Glass & Ceramic Research Institute

"मानवता के लिए सिरामिक एवं काँच में नवाचार"

Vigilance

सतर्कता जागरूकता

किसी भी अन्य प्रगतिशील और प्रतिष्ठित संगठन की भांति हमें निवारक सतर्कता के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं को विकसित करने के मिशन में शामिल होना होगा। एक संगठन के रूप में हमारे लिए आवश्यक है कि हम निर्णय में अधिक पारदर्शिता रखने तथा विवेकाधिकार की परिधि को कम करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें ताकि कॉर्पोरेट प्रशासन के अनदेखी की घटनाओं से बचा जा सके।

अनदेखी के अधिकांश मामलों में पाया जाता है कि हमारे सहकर्मी प्रणालियों और प्रक्रियाओं की बारीकियों से भली-भांति अवगत नहीं रहते हैं, जिसके परिणामस्वरूप उनसे अनजाने में कमियाँ रह जाती हैं और गलतियाँ हो जाती हैं। यह इलेक्ट्रॉनिक मंच विशेष रूप से संबंधित नियम प्रावधानों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर व्यक्ति द्वारा अपनाए जा सकने वाले उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

निवारक सतर्कता पर तीन महीने का अभियान
(18 अगस्त 2025 – 17 नवंबर 2025)

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के परिपत्र संख्या 04/08/25 (सं. 025/वीजीएल/047) दिनांक 01.08.2025, जिसकी पुष्टि सीएसआईआर द्वारा उनके पत्र संख्या 15-6(88)/2025-ओएंडएम/विज. दिनांक 13.08.2025 के माध्यम से की गई है, के अनुसार, परिपत्र संख्या 04/08/25 दिनांक 01.08.2025 में निर्दिष्ट पांच क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दिनांक    18 अगस्त 2025 से 17 नवंबर 2025 तक हमारे संस्थान में निवारक सतर्कता पर तीन महीने का अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, दिनांक 27 अक्टूबर 2025 से 02 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा।

 विषय

केंद्रीय सतर्कता आयोग को भारत सरकार के संकल्प संख्या 371/20/99/AVD-III दिनांक-04.04.1999 के अनुच्छेद 3(V) के अंतर्गत घोषित विशेष दायित्व है कि, प्रति वर्ष 31 अक्तुबर से आरंभ सप्ताह को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे विशिष्ट नेता के दूरदर्शिता को ध्यान में रखते हुए तथा भ्रष्टाचार जैसे सामाजिक बुराई को समाप्त करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह सप्ताह का अनुपालन किया जाता है। 31 अक्तुबर महत्वपूर्ण इसीलिए है क्योंकि भारत के विस्मार्क कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की यह जन्मतिथि है। शासन विधि की चर्चा करें तो सरदार पटेल द्वारा भारतीय मूल्यों का सबसे अच्छा उदाहरण उनमें पाया गया है। देश को एकता के सूत्र में बांधना और सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा का वे उज्वल उदाहरण हैं। भारत की प्रशासनिक ढ़ाचा स्थापित करने में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजन के मुख्य उद्देश्य

 বিষয়: “সতর্কতা: আমাদের যৌথ দায়িত্ব”

विषय : सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी

         Theme : “Vigilance : Our Shared Responsibility

Last Updated on August 26, 2025