English | हिन्दी

সিএসআইআর-কেন্দ্রীয় কাঁচ ও সেরামিক গবেষণা সংস্থা
सीएसआईआर-केंद्रीय काँच एवं सिरामिक अनुसंधान संस्थान
CSIR-Central Glass & Ceramic Research Institute
"मानवता के लिए सिरामिक एवं काँच में नवाचार"

Ceramic Membrane
परिदृष्टि

सिरामिक झिल्ली गतिविधि के अप-स्केलिंग एवं प्रदर्शन पर प्रथम मील का पत्थर जनवरी, 2002 में तय किया गया, जब आर्सेनिक दूषित भूतल-जल के उपचार हेतु पायलट संयंत्र परीक्षण (500 एल पी डी क्षमता) का सफलतापूर्वक संचालन क्षेत्र स्थिति के अर्न्तगत स्लिप कांस्टिंग तकनीकी द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एकल चैनल सिरामिक तत्वों से निर्मित सात तत्व माड्यूल (0.5 एम2) का उपयोग करके किया गया । अल्प लागत सिरामिक मल्टी चैनल तत्वों के विकास से लौह निष्कासन हेतु सिरामिक झिल्ली प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के राह में एक कदम आगे बढ़ने में मदद मिला तथा एक प्रायोगिक संयंत्र (5000 एल पी डी क्षमता) प्रोद्योगिकी दिवस (11 मई, 2003) के अवसर पर सीएसआईआर-वैज्ञानिक आवास परिसर (सिरसा) में एक परित्यक्त हैंड पम्प नलकूप से लौह निष्कासन हेतु स्थापित किया गया ।
उपरोक्त उपलब्धियों एवं देश में सिरामिक झिल्लियों पर अनुसंधान की महत्ता की विशिष्टता बतलाने के लिए दो राष्ट्रीय सेमिनार वर्ष 1997 एवं 2003 में आयोजित किए गए थे । इन प्रयासों के परिणामस्वरूप इस गतिविधि ने सिरामिक झिल्ली अनुभाग का रूप लिया तथा अन्तत: दिसम्बर, 2004 में यह पूर्ण रूपेण सिरामिक झिल्ली प्रभाग के रूप प्रतिष्ठित हुई । गतिविधियों में विस्तार के कारण, जून, 2007 में 1050 मी2 सतह क्षेत्रफल के साथ एक सिरामिक 2007 के दौरान झिल्ली प्रतिकारकों में उत्प्रेरण पर अंतराष्ट्रीय सम्मेलन (आई सी सी एम बी) के आयोजन पर अन्तराष्ट्रीय पहचान मिली ।
इस प्रभाग द्वारा 6 अन्तर्राष्ट्रीय सहयोगिता सहित कुल 24 परियोजनाओं का प्रबंधन किया गया तथा वर्तमान मे इसमें 8 वैज्ञानिक, 5 तकनीकी अधिकारी एवं सहायकगण तथा 3 कर्मचारी कार्यरत हैं ।
अनुसंधान का क्षेत्र
सिरामिक एमएफ / यूएफ / एन एफ, सिरामिक नलिका एवं खोखली फाइबर झिल्लियाँ, झिल्ल मेलक, झिल्ली जैव-रिएक्टर्स, धातु एवं जिओलाइट आधारित झिल्लियाँ, उत्प्रेरक झिल्लियाँ एवं रिएक्टर्स, तरल (जलीय एवं गैर जलीय) तथा गैस वियोजना हेतु सिरामिक झिल्ली आधारित प्रक्रियाएँ, कार्बनडाइ ऑक्साइड प्रग्रहण, हाइड्रोजन वियोजन एवं संग्रहण, बायोमास एवं बायो ईंधन निर्माण ।
प्रोद्योगिकियाँ विकसित / विकासाधीन
- अल्प लागत सिरामिक झिल्ली आधारित एकल एवं बहु चैनलीय आकृतियों में क्ले-अल्युमिना (जानकारी)
- भूतल-जल से लौह निष्कासन हेतु सिरामिक झिल्ली आधारित प्रोद्योगिकी । आगे पढ़ें …………
- भूतल जल से लौह एवं आर्सेनिक के साथ-साथ निष्कासन हेतु सिरामिक झिल्ली आधारित हाइब्रिड प्रोद्योगिकी
- एकल तह सिरामिक यूएफ झिल्ली (प्रायोगिक स्तरीय प्रक्रिया)
- सिरामिक नलिका झिल्लियों का निर्माण (प्रायोगिक स्तरीय प्रक्रिया)
- गैस-तरल झिल्ली मेलक का उपयोग करके खनिजीकरण रास्ते के माध्यम से कार्बन डाइऑक्साइड प्रग्रहण ।
प्रोद्योगिकी स्थानान्तरण
विषय | प्राप्तकर्त्ता | शर्त |
भूजल से आर्सेनिक एवं लौह निष्कासन हेतु सिरामिक झिल्ली आधारित प्रोद्योगिकी | मेसर्स एन्टेक मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक 23/04/03 को | एक मुश्त रू3.00 लाख रायल्टी :10% |
उपलब्धियाँ
- पश्चिम बंगाल एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र (8 राज्य) के कई जिलों में लौह एवं आर्सेनिक निष्कासन हेतु 33 संख्या में सिरामिक झिल्ली आधारित सामुदायिक संयंत्र (2500-10,000 एल पी डी) प्रचालन में हैं ।
- रोजगार निर्माण सहित एस एस आई क्षेत्राधीन निजी उद्यमियों (स्वयं / बैंक द्वारा वित्त प्रदत्त) द्वारा 10 संख्या में लौह निष्कासन संयंत्र ।
सामाजिक लाभ
- वहन करने योग्य लागत पर गुणता पेयजल की आपूर्ति
- उद्यमियों का विकास
- ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार निर्माण
परियोजनाएँ
क. सं. | परियोजना का नाम | अवधि | निधिश्रोत | प्रधान अन्वेषक | सह-अनवेषक(गण) |
1. | नागालैंड में 15 सिरामिक झिल्ली आधारित लौह निष्कासन संयंत्र का पायलट स्तरीय प्रदर्शन | 2008-11 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | श्री टी के घोषाल श्री एस सेनशर्मा |
2. | पेय जल आपूर्ति, हासनाबाद प्रखंड हेतु एम एफ / आर ओ का उपयोग करके नदी जल शुद्धिकरण के लिए प्रोद्योगिकी प्रणाली का विकास (सीएसएमसीआरआई, भाव नगर के साथ संयुक्त रूप से) | 2005-11 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | श्री स्वेच्छा मजुदार श्री शुभेन्दु सरकार |
3. | दूषित गहरे नल कूपों में सम्बद्धन हेतु उच्च क्षमता सिरामिक झिल्ली मोड्यूल एवं आर्सेनिक निष्कासन संयंत्र की डिलाइन एवं फ्रेब्रीकेशन | 2004-2008 | (विस्तार प्रक्रिया के अधीन) सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | श्री स्वेच्छा मजुदार श्री शुभेन्दु सरकार |
4. | व्यवसायिक निस्सरण संयंत्र में झिल्ली प्रक्रिया हेतु प्रोटोटाइप का प्रदर्शन (शून्य निस्सरण अनुसंधान अभिक्रमण पर सीएसआईआर नेटवर्क परियोजना -सीएलआरआई द्वारा समन्वित) | 2007-2012 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | श्री स्वेच्छा मजुदार डा सरोजा घोष |
5. | तरल एवं गैस वियोजन से संलग्न प्रगामी प्रोद्योगिकियों के लिए सिरामिक द्रव्य-सीजीसीआरआई का सीएसआईआर सुप्रा संस्थानिक परियोजना (टास्क-1: मोनोलिथ/खोखला फाइबर समर्थन संरचनाओं के निर्माण हेतु प्रोद्योगिकी का विकास एवं टास्क -2: टास्क । के अन्तर्गत विकसित अल्ट्राफिलट्रेशन झिल्ली पर आधारित औद्योगि उत्सर्जन जल शुद्धिकरण प्रोद्योगिकी का विकास) | 2007-2012 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा एस एन राय डा एस दासगुप्ता डा स्वेच्छा मजूमदार |
6. | प्राकृतिक गैस शुद्धिकरण हेतु सिरामिक खोखला फाइबर झिल्ली आधारित मेलक | 2009-2011 | (रॉयल सोसाइटी-सीएसआईआर) सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा एस दासगुप्ता |
7. | As(3) से As(5) में परिवर्तन हेतु झिल्ली मेलक | 2009-2011 | (सीएनआर-सीएसआईआर) सरकार | डा स्वेच्छा मजुमदार | डा शिवदास बंद्योपाध्याय डा गणेश सी साहू श्री संदीप सरकार श्री शुभेन्दु सरकार |
8. | पेयजल शुद्धिकरण एवं उत्सर्जित जल उपचार हेतु अल्प लागत क्ले-अल्युमिना आधारा पर एपेटाइट एवं क्ले आधारित सिरामिक झिल्ली का विकास | 2010-2012 | सरकार | डा शिवदास बंद्योपाध्याय | डा गणेश सी साहू |
9. | स्मेल्टर ऑफ गैस में कार्बनडाइऑक्साइड प्रग्रहण हेतु सिरामिक झिल्लियाँ | 2008-2010 | निजी | डा शिवदास बंद्योपाध्याय | डा सूर्या घोष |
परिपूर्ण परियोजनाएँ
क. सं. | परियोजना का नाम | अवधि | निधिश्रोत | प्रधान अन्वेषक | सह-अनवेषक(गण) |
1. | पूर्वोत्तर राज्यों में सिरामिक झिल्ली आधारित लौह निष्कासन संयंत्र का पायलट स्तरीय प्रदर्शन | 2004-2009 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | श्री टी के घोषाल श्री एस सेन शर्मा |
2. | सिरामिक झिल्ली प्रोद्योगिकी का उपयोग करके राइस-ब्रान्ड आयल मिसेल्ला के शुद्धिकरण हेतु पायलट स्तरीय परीक्षण | 2004-2010 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा एस एन राय डा गणेश सी साहू |
3. | पश्चिम बंगाल में सिरामिक झिल्ली आधारित लौह निष्कासन संयंत्र की अप स्केलिंग एवं पायलट स्तरीय प्रदर्शन | 2004-2009 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा स्वेच्छा मजूमदार डा टी के घोषाल |
4. | आर्सेनिक निष्कासन हेतु प्रोद्योगिकी अपस्केलिंग के लिए अनुकूल चैनल आकृति सहित बहु चैनलीय सिरमिक झिल्ली का विकास | 2004-2008 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा गणेश सी साहू |
5. | समुद्री जल के पूर्व उपचार हेतु सिरामिक कार्ट्रिज फिल्टर का विकास | 2003-2007 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा एस एन राय |
6. | सिरामिक मेम्ब्रेन का उपयोग करके चमड़ा उद्योग उत्सर्जन के उपचार हेतु प्रोटोटाइप की डिजाइन एवं विकास (पर्यावरण सहयोगी चमड़ा प्रसंस्करण पर सीएसआईआर नेटवर्क परियोजना – सीएलआरआई द्वारा समन्वित) | 2002-2007 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा गणेश सी साहू |
7. | उत्सर्जित जल उपचार हेतु झिल्ली आधारित प्रणालियाँ (औद्योगिक उत्सर्जन न्यूनीकरण एवं शुद्धिकरण पर सीएसआईआर नेटवर्क परियोजना-एनईईआरआई द्वारा समन्वित) | 2002-2007 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा सूर्या घोष |
8. | खाद्य तेलों के अल्ट्राफिलट्रेशन द्वारा भौतिक रूप से परिष्कृत करने के लिए सिरामिक झिल्ली मोड्यूल हेतु प्रोद्योगिकी पैकेज का विकास | 2003-2006 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा एस एन राय |
9. | सीजीसीआरआई द्वारा विकसित सिरामिक झिल्ली मोड्यूल का उपयोग करके आर्सेनिक उपचार ईकाई की स्थापना | 2002-2004 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | श्री मानक मजूमदार |
10. | मिसेल्ला स्तर पर राइस-ब्रान ऑयल के परिष्करण हेतु सिरामिक झिल्ली प्रोद्योगिकी की अप-स्केलिंग एवं प्रक्रिया पेरामीटरों का अनुकूलन | 2001-2002 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा एस एन राय |
11. | सामुदायिक आपूर्ति हेतु उप-भूतल जल एवं आर्सेनिक दुषित भू जल के पॉवेबलाइजेशन हेतु सिरामिक फिल्टर की अप स्केलिंग तथा प्रणाली डिजाइन | 2001-2003 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा एस एन राय |
12. | जैव प्रोद्योगिकी अनुप्रयोग हेतु सिरामिक झिल्ली डिस्क का विकास | 1995-1998 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा एच एस मैइती |
13. | भूतल एवं उप-भूतल जल से निलम्बित अशुद्धियों एवं सुक्ष्म जीवों के निष्कासन हेतु सिरामिक झिल्ली मोड्यूल की डिजाइन एवं विकास | 1995-1998 | सरकार | डा एच एस मैइती | डा शिवदास बंद्योपाध्याय डा एस एन राय |
14 | . जल उपचार हेतु क्ले अल्युमिना आधार पर नैनोपोरस सिरामिक झिल्ली का निर्माण (इंस्टीट्यूट यूरोपीन डेस मेम्ब्रेन्स, मॉनपेलियन, सेडेक्स, फ्रान्स के सहयोगिता में) | 2006-2010 | सरकार | डा शिवदास बंदोपाध्याय | डा एस एन राय डा गणेश सी साहू श्री संदीप सरकार |
15. | सिरामिक झिल्ली एवं यूवी बर्हिगमन वाले फाइबर आप्टिक्स का उपयोग करके प्रकाश रासायनिक विधियों के माध्यम से पेय जल को दोषमुक्त करने के लिए अग्रिम आक्सीकरण प्रक्रियाएँ (एओपी)का विकास (द्रव्य अनुसंधान संस्थान, लीड्स विश्वविद्यालय एवं जल-विज्ञान स्कूल, क्रेनफील्ड विश्वविद्यालय, यूके की सहयोगिता में ) | 2003-2005 | ब्रिटिश काउन्सिल | डा शिवदास बंद्योपाध्याय | — |
प्रभागीय सुविधाएँ
उपकरण का नाम | मॉडल एवं निर्माता |
बीईटी सर्फेस एरिया-पोर साइज एनेलाइजर | क्वान्टाक्राम, यूएसए |
मास्टर साइजर | माल्वर्न, यूके |
जीटा-साइजर-एचएस 1000 | माल्वर्न, यूके |
जीटा-साइजर(नैनो सिरिज -1600) | माल्वर्न, यूके |
जीटा पोटेन्शियल | माल्वर्न, यूके |
आप्टिकल माइक्रोस्कोप | लेडट्ज, जर्मनी |
फर्नेस (1000 एवं 14000 से) | स्वदेशी निर्मित |
एट्राइटर मील | जर्मनी |
जीपीसी | वाटर्स, यूएसए |
युवी-सह-स्पेक्ट्रो-फोटोमीटर | वेरियन, आस्ट्रेलिया |
मेम्ब्रेन फिलट्रेशन इकाईयाँ (6 सं में) | स्वदेशी |
मिल्ली क्यू वाटर युनिट | मिल्लीपोर, यूएसए |
रोटरी वैक्यूम इवेवोरेटर | हन्नसिन, कोरिया |
हाइड्रोथर्मल यूनिट | स्वदेशी |
मल्टी पैरामीटर टेस्टिंग यूनिट | हच, यूएसए |
रर्बिडिटी मीटर | हच, यूएसए |
बीओडी इन्क्यूवेटर एवं एपैरेटस | हच, यूएसए |
सीओडी एनलाइजन एवं ट्राइटेटर | स्पटीलैब, यूएसए |
वैज्ञानिक गण

प्रभागीय वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों का सामूहिक फोटोग्राफ (चित्र)
Technical/Support Staff
शोधार्थी/छात्रगण
नाम | स्थिति | परियोजना | पर्यवेक्षक |
सुश्री प्रियंकारी भट्टाचार्या | उत्सर्जित जल उपचार (एन डबल्यू पी 004) | पी ए -3 | श्री स्वेच्छा मजूमदार |
श्री मरक्कर कुट्टी पी वी | स्पाइने आधारित कोटिंग पाउडर (एस आई पी 0023) | पी ए -2 | डा सुब्रत दासगुप्ता |
सुश्री देवलीना भट्टाचार्जी | हाइड्रोजन वियोजन हेतु लेड झिल्लियाँ (एसआईपी 0023) | पी ए -3 | डा सुब्रत दासगुप्ता |
सुश्री मिताली सेन | कोरन्डम आधारित झिल्लियाँ (एसआईपी 0023) | पी ए -3 | डा एस एन राय |
श्री जुगल किशोर दास | सैपो34 झिल्ली हाइड्रोजन कार्बनडाइआक्साइड वियोजना (एसआईपी 0023) | पी ए-2 | डा नन्दिनी दास |
श्री उत्पल मंडल | एकिकृत एम एफ/आरओ संयंत्र का निष्पादन -मूल्यांकन (एसआईपी 0023) | पी ए -1 | श्री स्वेच्छा मजूमदार |
Contact
Coming soon
Last Updated on July 29, 2019